विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूजीसी ने लो टेम्प्रेचर फिजिक्स में श्रीनिवासन अवॉर्ड के लिए मांगे नॉमिनेशन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Published: Wed, 16 Sep 2026 03:15 PM (IST)

यूजीसी-डीएई कंसोर्टियम फॉर साइंटिफिक रिसर्च, इंदौर ने 'प्रोफेसर आर. श्रीनिवासन अवॉर्ड' के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार लो ...और पढ़ें

श्रीनिवासन अवॉर्ड

श्रीनिवासन अवॉर्ड

HighLights

  1. प्रोफेसर आर. श्रीनिवासन अवॉर्ड के लिए नामांकन शुरू।

  2. लो टेम्प्रेचर फिजिक्स में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा पुरस्कार।

  3. नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 निर्धारित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन यानी किं UGC के तहत डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (DAE) के साइंटिफिक रिसर्च कंसोर्टियम, इंदौर की ओर से 'लो टेम्परेचर फिजिक्स' के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने के लिए 'प्रोफेसर आर. श्रीनिवासन अवॉर्ड' के लिए नॉमिनेशन मांगे हैं। इसकी जानकारी UGC द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को क्या मिलेगा इनाम?

वार्षिक रूप से दिए जाने वाले इस अवॉर्ड के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रशस्ति-पत्र और 20000 रुपये का नकद इनाम दिया जाता है। यह अवॉर्ड भारत में किए गए काम के आधार पर, एक्सपेरिमेंटल लो टेम्परेचर फिजिक्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस और पात्रता

इस अवार्ड के लिए आवेदन ईमेल के जरिये किया जा सकता है। आवेदक अपने नॉमिनेशन rsaward@csr.res.in पर ईमेल कर सकते हैं और ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में "Nomination for RS award" लिखना होगा। उम्मीदवारों को रेफरेंस के लिए अपने 10 सबसे महत्वपूर्ण पब्लिकेशन और पांच रेफरियों के नाम भी जमा करने होंगे। नॉमिनेशन जमा करने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 6 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

कैसे होगा चयन

इस अवार्ड के लिए विजेताओं का चयन संस्थान के निदेशक द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति करेगी। पुरस्कार पाने वाले को अपनी उपलब्धियों को उजागर करने के लिए एक मंच दिया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह अवॉर्ड श्रीनिवासन के छात्रों, सहयोगियों और दोस्तों ने UGC-DAE कंसोर्टियम फॉर साइंटिफिक रिसर्च, इंदौर में शुरू किया था।

यह भी पढ़ें- पैरों से लिखकर परीक्षा की पास, सरकारी टीचर बनने के बाद अब UPSC लक्ष्य; जानें जामी सिम्हाचलम की रोचक कहानी