विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UCO Bank Recruitment 2026: यूको बैंक में ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली भर्ती, 29 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:46 PM (IST)

यूको बैंक में ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड की भी सुविधा दी जाएगी।

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन स्टार्ट।

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन स्टार्ट।

HighLights

  1. 29 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका।

  2. कुल 530 उम्मीदवारों का होगा चयन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूको बैंक में अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जो युवा यूको बैंक में अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UCO Bank Apprentice 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 अक्टूबर, 2026 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। इसके अतिरिक्त आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री हासिल की होनी चाहिए।

कितनी मिलेगा स्टाइपेंड

चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 16,650 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से वित्तीय एवं सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी, रीजनिंग, कंप्यूटर एप्टीट्यूड और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा एक घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी, दिव्यांग और ओबीसी उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

रजिस्ट्रेशन फीस

सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। एससी एवं एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये, जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 800 रुपये और जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी महिला उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये निर्धारित है।

 

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन 4 नवंबर से स्टार्ट