Move to Jagran APP

आइआइटी डिजाइन यूजी प्रवेश परीक्षा UCEED 2022 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड आज से, त्रुटि सुधार 14 जनवरी तक

अंडर-ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाईन (UCEED) का आयोजन करने वाले संस्थान आइआइटी बॉम्बे द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा के लिए पंजीकरण किए उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र 12 जनवरी से 23 जनवरी 2022 तक डाउनलोड कर सकेंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 08:43 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 08:43 AM (IST)
आइआइटी डिजाइन यूजी प्रवेश परीक्षा UCEED 2022 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड आज से, त्रुटि सुधार 14 जनवरी तक
आइआइटी बॉम्बे ने UCEED 2022 के आयोजन की तारीख 23 जनवरी 2022 निर्धारित की है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आइआइटी) में स्नातक स्तर पर संचालित बैचलर ऑफ डिजाईन (बी.डिजाईन) कोर्स में वर्ष 2022 मे दाखिले के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा, अंडर-ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाईन (UCEED) में सम्मिलित होने के लिए एडमिट कार्ड आज, 12 जनवरी 2022 से डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने वाले संस्थान, आइआइटी बॉम्बे द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा के लिए पंजीकरण किए उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र 12 से 23 जनवरी 2022 तक डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वे परीक्षा पोर्टल, uceed.iitb.ac.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से या सीधे कैंडीडेट पोर्टल पर लॉगिन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

loksabha election banner

इस लिंक से कर पाएंगे UCEED 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड

त्रुटि सुधार 14 जनवरी तक

आइआइटी बॉम्बे ने UCEED 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रहे उम्मीदवारों को उनके प्रवेश पत्र की संभावित त्रुटियों को सुधार करने का अवसर दिया है। जिन उम्मीदवारों को अपने डाउनलोड किए गए UCEED 2022 एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो वे इसके सुधार के लिए संस्थान की हेल्पलाइन पर 14 जनवरी 2022 की शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

UCEED 2022 का आयोजन 23 जनवरी को

दूसरी तरफ, आइआइटी बॉम्बे ने UCEED 2022 के आयोजन की तारीख 23 जनवरी 2022 निर्धारित की है। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे की एक ही पाली आयोजित की जाएगी। इसके बाद संस्थान द्वारा UCEED 2022 ‘आंसर की’ 25 जनवरी को जारी की जाएगी और उम्मीदवारों से आपत्तियों को 27 जनवरी तक आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद फाइनल ‘आंसर की’ 31 जनवरी को जारी की जाएगी। वहीं, पार्ट ए के लिए कट-ऑफ 10 फरवरी को जारी होंगे और नतीजों की घोषणा 10 मार्च को घोषित होंगे और उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड 14 मार्च 2022 से डाउनलोड कर सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.