विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UK Board Results 2026: उत्तराखंड बोर्ड क्लास 10th 12th जारी, यहां देखें रिजल्ट डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Published: Fri, 24 Apr 2026 10:35 AM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2026 11:55 AM (IST)

उत्तराखंड बोर्ड की ओर (UBSE Board 10th 12th Result 2026) जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in से चेक कर सकते हैं।

UBSE Board 10th 12th Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

UBSE Board 10th 12th Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।


HighLights

  1. कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी।

  2. बगैर इंटरनेट के भी कर सकते हैं रिजल्ट चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार अब खत्म हुआ। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज यानी 25 अप्रैल को दोनों ही कक्षाओं 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in  पर जारी कर दिया है।

इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग दो लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें कक्षा दसवीं के कुल 1,12,266 छात्र और कक्षा बारहवीं के कुल 1,02,986 छात्र बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

डायरेक्ट यहां से डाउनलोड करें कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट

डायरेक्ट यहां से डाउनलोड करें कक्षा बारहवीं का रिजल्ट 

कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड की ओर से आज यानी 25 अप्रैल को दोनों ही कक्षाएं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमेपज पर UBSE Board 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
  4. लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

उत्तराखंड बोर्ड की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। टॉपर्स लिस्ट में राज्य में टॉप करने वाले छात्रों के नाम, परीक्षा में प्राप्त कुल अंक और रैंक जैसी जानकारी शामिल होगी।

पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए सभी छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को परीक्षा में पास नहीं माना जाएगा।

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। हाईस्कूल में एमपी हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर के अक्षत गोपाल ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा, इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर बागेश्वर की गीतिका पंत, भंजूराम अमर इंटर कॉलेज भूरारानी, ऊधम सिंह नगर की सुशीला ने 500 में से कुल 490 अंक लाकर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया।

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हुए कुल 1.08 लाख छात्र-छात्राओं में से 92.12 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.03 और छात्राओं का उत्तीर्ण 96.07 प्रतिशत रहा है। जबकि, इंटरमीडिएट में परीक्षा देने वाले 1.04 लाख विद्यार्थियों में से 85.11 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें छात्रों का उत्तीर्ण 81.93 प्रतिशत और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.9 रहा है।