UBI Apprentice Result 2026: बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस परीक्षा रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें रिजल्ट चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UBI Apprentice Result 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
अप्रेंटिस परीक्षा का रिजल्ट जारी।
सफल अभ्यर्थी डीवी में जल्द होंगे शामिल।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। जो उम्मीदवार 07 जून, 2026 को इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.bank.inके जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा अप्रेंटिस के कुल 1865 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करवाई गई थी। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को जल्द ही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
अप्रेंटिस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए 5 स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमेपज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Union Bank of India Apprentice Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
DV के लिए जरूरी दस्तावेज
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। उन उम्मीदवारों को जल्द ही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होने से पहले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जरूरी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण-पत्र, एड्रेस प्रूफ आदि को जरूर सभांलकर रखें।
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 1865 पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें, परीक्षा का आयोजन 07 जून को किया गया था। इसके साथ ही परीक्षा से संबंधित अन्य डिटेल को जानने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।
