विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TS SSC Result 2024 Link: इस लिंक से देखें तेलंगाना बोर्ड 10वीं के नतीजे results.bsetelangana.org पर, परिणाम घोषित

Published: Tue, 30 Apr 2024 08:21 AM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2024 11:08 AM (IST)

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन तेलंगाना (BSE Telangana) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए आयोजित सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) यानी क्लास 10 ...और पढ़ें

TS SSC Result 2024: तेलंगाना बोर्ड SSC रिजल्ट करीब 5 लाख स्टूडेंट्स के लिए।
TS SSC Result 2024: तेलंगाना बोर्ड SSC रिजल्ट करीब 5 लाख स्टूडेंट्स के लिए।

HighLights

  1. तेलंगाना बोर्ड SSC रिजल्ट 2024 की घोषणा आज, 30 अप्रैल को
  2. क्लास 10 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुबह 11 बजे से देखें जा सकते हैं
  3. परिणाम लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, results.bsetelangana.org पर
  4. जागरणजोश पर भी परिणाम देखने का है विकल्प

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना बोर्ड SSC रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे करीब 5 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन तेलंगाना (BSE Telangana) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए आयोजित सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) यानी क्लास 10 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज यानी मंगलवार, 30 अप्रैल को घोषित किए जा रहे हैं। TBSE द्वारा सोमवार, 29 अप्रैल को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार तेलंगाना बोर्ड दसवी के नतीजों (TS SSC Result 2024) की घोषणा मंगलवार सुबह 11 बजे की जानी है। औपचारिक ऐलान हो जाने के बाद तेलंगाना बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 को चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, results.bsetelangana.org और bse.telangana.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा।

BSE Telangana Class 10 Result 2024 Live Updates:

  • 10.14 AM: कुछ ही मिनटों में जारी होंगे तेलंगाना बोर्ड दसवीं के नतीजे।
  • 10.22 AM: स्टूडेंट्स अपना मार्क्स मेमो bse.telangana.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
  • 10.30 AM: अगले 30 मिनटों में जारी होने वाले हैं तेलंगाना बोर्ड SSC के नतीजे
  • 10.35 AM: tsbie जारी करने जा रहा है SSC की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित करीब 5 लाख सटूडेंट्स के नतीजे
  • 10.40 AM: manabadi ssc results 2024 की घोषणा के बाद परिणाम लिंक results.bsetelangana.org पर होगा एक्टिव।
  • 10.48 AM: तेलंगाना 10वीं में नतीजों (10th result 2024 telangana) में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 फीसदी मार्क्स प्राप्त होने चाहिए।
  • 10.55 AM: tsbie.cgg.gov.in SSC Results की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है।
  • 11.00 AM: तेलंगाना बोर्ड 10वीं रिजल्ट (tsbie results) की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जा रही है।
  • 11.08 AM: परिणाम घोषित कर दिया। रेगुलर में 93.23 फीसदी और प्राइवेट में 49.73 फीसदी पास।

TS SSC Result 2024: इस Link से देखें परिणाम

ऐसे में जो स्टूडेंट्स तेलंगाना बोर्ड द्वारा 18 मार्च से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, bse.telangana.gov.in पर और results.bsetelangana.org पर विजिट करें। इसके बाद दसवी के नतीजों (BSE Telangana SSC Result 2024) के लिंक पर क्लिक करें। फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करके अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक (Mark Sheet) स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद स्टूडेंट्स को सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

TS SSC Result 2024: जागरणजोश पर भी उपलब्ध होगा परिणाम

तेलंगाना बोर्ड SSC रिजल्ट 2024 को स्टूडेंट्स औपचारिक घोषणा हो जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही साथ एजुकेशन पोर्टल, JagranJosh.com पर भी देख सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को इस वेबसाइट पर एक्टिव किए गए 10वीं या 10वी/12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सम्बन्धित पेज पर स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करके अपना परिणाम (BSE Telangana Class 10 Result 2024) देख सकेंगे।