ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 22 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, जल्द करें अप्लाई; कल तक रहेगा फीस जमा करने का मौका
AIBE 22 Registration की लास्ट डेट आज है। ऐसे में अब तक फॉर्म न भर पाने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही ...और पढ़ें

AIBE 22 Registration 2026: यहां से भरें फॉर्म।
HighLights
एआईबीई 22 एग्जाम के लिए जल्द कर लें रजिस्ट्रेशन।
आज रजिस्ट्रेशन एवं कल है फीस जमा करने की लास्ट डेट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 22) 2026 में भाग लेने की सोच रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से AIBE XXII registration के लिए लास्ट डेट आज यानी 27 अक्टूबर निर्धारित की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार किसी कारणवश बही तक फॉर्म नहीं भर सके हैं बिना देरी करते हुए तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। जो उम्मीदवार आज आवेदन कर लेंगे उनके पास एप्लीकेशन फीस जमा करने का मौका कल तक रहेगा।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता
इस एग्जाम में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक (3 वर्षीय एलएलबी/ 5 वर्षीय एलएलबी) पास होना अनिवार्य है।
एप्लीकेशन फीस
इस एग्जाम में आवेदन के साथ कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करना अनिवार्य है। बिना शुल्क भुगतान के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। जनरल, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी वर्ग को फीस के रूप में 3560 रुपये वहीं एससी, एसटी वर्ग को 2560 रुपये जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन का तरीका
- AIBE 22 Online Form 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करना होगा।
- मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर सकते हैं।
- हस्ताक्षर, फोटोग्राफ सहित अन्य डिटेल अपलोड करें।
- कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- अंत में फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण डेट्स
| रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की डेट | 19 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 27 अक्टूबर 2026 |
| एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 28 अक्टूबर 2026 |
| रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि | 30 अक्टूबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 14 नवंबर 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 29 नवंबर 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 7 से 10 जनवरी 2026 |
परीक्षा में सफल होने के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स
इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के लिए जनरल एवं ओबीसी वर्ग को पास होने के लिए 45 परसेंट, एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। निर्धारितफ अंक प्राप्त कर परीक्षा को पास करने वाले युवाओं को वकालत करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) प्रदान किया जायेगा।
