विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TNTET Paper 2 Result 2023: तमिलनाडु टीईटी पेपर 2 के नतीजे घोषित, इस लिंक से करें चेक, फाइनल आंसर-की भी जारी

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Tue, 28 Mar 2023 07:09 PM (IST)

TNTET Paper 2 Result 2023 तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के पेपर 2 के परिणामों ...और पढ़ें

TNTET Paper 2 Result 2023: उम्मीदवार अपना परिणाम और फाइनल आंसर-की वेबसाइट से डाउनलोड करें।
TNTET Paper 2 Result 2023: उम्मीदवार अपना परिणाम और फाइनल आंसर-की वेबसाइट से डाउनलोड करें।

एजुकेशन डेस्क। TNTET Paper 2 Result 2023: तमिलनाडु टीईटी में सम्मिलित उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। तमिलनाडु टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड (टीआरबी) ने तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2023 के सेकेंड पेपर के नतीजों की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा टीएनटीईटी पेपर 2 रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानि मंगलवार, 28 मार्च 2023 को की गई। इसके साथ ही टीएनटीआरबी ने टीएनटीईटी पेपर 2 रिजल्ट 2023 को चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, trbtet2022.onlineregistrationform.org पर एक्टिव कर दिया है। बता दें कि टीआरबी ने टीएनटीईटी 2023 के पेपर 2 का आयोजन 3 से 15 फरवरी तक किया था।

TNTET पेपर 2 रिजल्ट 2023 लिंक

TNTET Paper 2 Result 2023: इन स्टेप में देखें तमिलनाडु टीईटी पेपर 2 के नतीजे

उम्मीदवारों को पेपर 2 परीक्षा परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। फिर होम पेज पर दिए गए लॉग-इन के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

TNTET Paper 2 Result 2023: तमिलनाडु टीईटी पेपर 2 के फाइनल आंसर-की भी जारी

टीएनटीआरबी ने तमिलनाडु टीईटी 2023 पेपर 2 के नतीजों की घोषणा के साथ ही साथ फाइनल आंसर-की भी जारी कर दिया है। बोर्ड ने अंतिम उत्तर कुंजियों को डाउनलोड करने के लिए लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही एक्टिव किया है। इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपने क्वेश्चन पेपर सीरीज के फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड द्वारा नोटिस के मुताबिक इस बार टीएनटीईटी 2023 के पेपर 2 में 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे। परीक्षा के बाद जारी प्रोविजिनल आंसर-की पर 16 हजार से अधिक आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इनकी समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई।