Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Post Office GK: ऐसा पोस्ट ऑफिस जिसे महिलाएं करती हैं संचालित, जानें देश के पहले महिला पोस्ट ऑफिस की कहानी

    Post Office GK भारत के पहले संपूर्ण महिला पोस्ट ऑफिस को देश की राजधानी नयी दिल्ली के शास्त्री भवन में स्थापित किया गया था। यह अपने आप में पहला ऐसा डाकघर था जिसमें छोटे से लेकर बड़े तक सभी पदों पर महिला कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था।

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Tue, 09 May 2023 04:48 PM (IST)
    Hero Image
    Post Office GK: देश का पहला संपूर्ण महिला डाकघर शास्त्री भवन नयी दिल्ली में स्थापित किया गया था।

    Post Office GK: पोस्ट ऑफिस यानी की डाकघर को सभी जानते हैं। कुछ वर्ष पहले तक डाकघर का उपयोग सबसे ज्यादा चिट्ठी/संदेश भेजने के लिए बहुतायत में किया जाता था लेकिन समय के साथ टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव के चलते अब इसका चलन न के बराबर रह गया है। लोग अब संदेश भेजने के लिए सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं जिससे तुरंत ही जानकारी दूसरे व्यक्ति तक पहुँच जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस सबके बावजूद देश में पोस्ट ऑफिस की संख्या में कमी नहीं आयी है। पोस्ट ऑफिस के जरिए अब पार्सल पहुँचाना, डाक टिकट, पैकेजिंग और स्टेशनरी बेचना, सरकारी सेवाएं, बचत खाता प्रदान करने जैसी सेवाएं न जाने कितनी ही सेवाएं दी जा रही हैं। इसलिए वर्तमान स्तिथि में भी पोस्ट ऑफिस ने अपनी जगह बरकरार रखी और इसका विस्तार किया है। विस्तार की इसी कड़ी में वर्ष 2013 में देश के पहले महिला पोस्ट ऑफिस खोला गया जिसमें केवल महिला कर्मी ही काम करती हैं। अगर यहाँ से देश के पहले महिला पोस्ट ऑफिस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indias First Woman Post Office: कहाँ खुला था देश का पहला संपूर्ण महिला पोस्ट ऑफिस

    देश के पहले संपूर्ण महिला पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन वर्ष 2013 में देश के तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री कपिल सिब्बल के द्वारा किया गया था। इस पोस्ट ऑफिस को पूर्ण रूप से महिलाओं का समर्पित कर दिया गया और इसमें सभी कर्मचारियों के रूप में महिलाओं को नियुक्त किया गया। इस प्रकार इसने देश के पहले महिला डाकघर के रूप में उपस्थिति दर्ज कराकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया। यह पोस्ट ऑफिस देश देश की राजधानी नयी दिल्ली स्तिथ शास्त्री भवन में खोला गया था।

    Post Office GK: पुणे, भटिंडा एवं केरल में भी महिला डाकघर हुए स्थापित

    नयी दिल्ली में पहले महिला पोस्ट ऑफिस की स्थापना के बाद इसे और विस्तार देने के कार्य किया गया। नयी दिल्ली के बाद केरल में भी संपूर्ण रूप से महिला कर्मचारियों वाला डाकघर खोला गया। इसके साथ ही भटिंडा में भी इसी प्रकार का पोस्ट ऑफिस ओपन किया गया। इनके अलावा पुणे में दो महिला पोस्ट ऑफिस की स्थापना की गयी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी उपडाकघर की स्थापना किया गया। इन सभी पोस्ट ऑफिसेज में छोटे से लेकर बड़े पद तक महिला कर्मचारी ही सभी कार्य करते हैं।