विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

STET Dummy Admit Card 2026 OUT: बिहार एसटीईटी परीक्षा का द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Thu, 01 Oct 2026 12:03 PM (IST)

बिहार एसटीईटी परीक्षा का द्वितीय डमी एडमिट कार्ड का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

STET 2nd Dummy Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

STET 2nd Dummy Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. एसटीईटी परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड जारी।

  2. 07 अक्टूबर तक डाउनलोड करने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) की ओर से एसटीईटी परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार STET की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर STET 2nd Dummy Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। द्वितीय डमी एडमिट कार्ड पोर्टल पर 01 अक्टूबर से लेकर 07 अक्टूबर के बीच डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें STET परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड

एसटीईटी परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर एडमीट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद STET 2nd Dummy Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कैसे करें सुधार

द्वितीय डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि नजर आती है, तो वे त्रुटि को ठीक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। उम्मीदवार यूजर आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग करके निर्धारित तिथि के भीतर अपने एडमिट कार्ड में सुधार कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार निर्धारित तिथि के बाद उम्मीदवारों को सुधार करने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय के भीतर अपने एडमिट कार्ड में सुधार अवश्य कर लें।

 

यह भी पढ़ें: Success Story: लालटेन में की पढ़ाई, 20 लाख पैकेज वाली नौकरी को ठुकराया, जानें कैसे गटर खोदने वाले का बेटा बना SP