यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SSC Result: कर्मचारी चयन आयोग ने JHT 2020 अंतिम परिणाम घोषित किये, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के नतीजे कल
SSC Result 2021 कर्मचारी चयन आयोग ने निर्धारित तारीख से पहले ही जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। SSC Result 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने निर्धारित तारीख से पहले ही जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2020 के अंतिम परिणामों की घोषणा कल, 29 अक्टूबर 2021 को कर दी। इसके साथ ही, आयोग ने अंतिम रूप से चयनित किये गये उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। उम्मीदवार यह लिस्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर दिये गये लिंक या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।
इस लिंक से देखे अंतिम रूप से सफल उम्मीदवारों की लिस्ट
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2020
केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के कुल 283 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2020 की अधिसूचना 29 जून को जारी की थी। आवेदन की प्रक्रिया 25 जुलाई तक चली थी। इसके बाद पहले चरण की परीक्षा 6 अक्टूबर को आयोजित की गयी थी। इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा 31 जनवरी 2021 को आयोजित हुई थी। अंतिम चयन सूची दोनो चरणों के मार्क्स के आधार पर तैयार की जानी थी।
6 हजार से अधिक उम्मीदवारों को दीवाली गिफ्ट
दीवाली 2021 के अवसर पर देश भर के 6 बजार से अधिक उम्मीदवारों को गिफ्ट। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के अंतिम परिणामों की घोषणा इस रविवार, 31 अक्टूबर 2021 तक को की जानी है। दोनो ही भर्ती परीक्षाओं के लिए माध्यम से कुल 6129 उम्मीदवारों को सम्बन्धित पदों के लिए अंतिम रूप से सफल घोषित किया जाएगा और इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में अंतिम रूप से सफल उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण के लिए दिल्ली के चयनित अस्पतालों में बुलाया जाएगा।
15 महीने चली दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया
एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस में मेल और फीमेल कॉन्स्टेबल के कुल 5846 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 1 अगस्त 2020 को जारी की गयी थी और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर तक चली थी। इन पदों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित की गयी थी। सीबीटी रिजल्ट 15 मार्च को घोषित किये गये थे। इसके बाद, फिजिकल एग्जाम और डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन का आयोजन 28 जून 2021 से किया गया था। इसके बाद अब अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची आयोग द्वारा 31 अक्टूबर को जारी की जानी है।
