SSC Stenographer Result 2020: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप C और D स्किल टेस्ट रिजल्ट घोषित, करें चेक
SSC Stenographer Result 2020 एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी स्किल टेस्ट भर्ती परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना है। कर्मचारी चयन आयोग ने नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर कर दी है।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। SSC Stenographer Result 2020: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी स्किल टेस्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2020 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ssc.nic.in जारी कर दिया है। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' के लिए स्किल टेस्ट में उपस्थित हुए थे, वे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती के लिए स्किल टेस्ट परीक्षा का आयोजन 20.06.2022 और 21.06.2022 को किया गया था। एसएससी ग्रुप सी स्किल टेस्ट राउंड में उपस्थित होने के लिए कुल 3608 उम्मीदवार योग्य पाए गए थे, जबकि ग्रुप डी के लिए 13445 योग्य माना गया था। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी नतीजे देखे जा सकते हैं।
आधिकारिक वेसबाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
How to Download SSC Stenographer Grade C D Result 2020: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को SSC की आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर जाएं। इसके बाद, 'परिणाम' टैब पर क्लिक करें। अब 'स्टेनो ग्रेड सी एंड डी' पर क्लिक करें। इसके बाद, फिर, स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2020 पर क्लिक करें। इसके बाद स्किल टेस्ट में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की सूची। एक पीडीएफ खुल जाएगी। अब एक एसएससी स्टेनो रिजल्ट 2020 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।
बता दें कि स्किल टेस्ट राउंड में योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन में उपस्थित शामिल होना होगा।