SSC Stenographer Final Result 2026: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी फाइनल रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड
एसएससी ने SSC Stenographer C, D 2025 Final Result जारी कर दिया है। चयनित किए गए उम्मीदवार जल्द ही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

SSC Stenographer Final Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
स्टेनोग्राफर सी और डी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी।
चयनित उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में होंगे शामिल।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग ने SSC Stenographer C, D 2025 Final Result की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट के साथ-साथ परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। मार्क्स देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। जबकि फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें फाइनल रिजल्ट
स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब SSC Stenographer C, D 2025 Final Result लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
सफल उम्मीदवार डीवी के लिए शॉर्टलिस्ट
जो उम्मीदवार स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी की परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। उन्हें जल्द ही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेजों को पहले ही तैयारी करके रख लें। इसके साथ ही उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 06 नवंबर, 2026 तक अपने मार्क्स डाउनलोड कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के भीतर परीक्षा में प्राप्त अंकों की डिटेल अवश्य देख लें।
