विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SC JE City Intimation Slip 2026 OUT: एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, परीक्षा 2 नवंबर से शुरू

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:37 AM (IST)

एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

SC JE City Intimation Slip 2026 OUT: यहां देखें पूरी जानकारी।

SC JE City Intimation Slip 2026 OUT: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. जूनियर इंजीनियर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी।

  2. जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने SSC Junior Engineer CBT 1 Exam 2026 में शामिल होने के लिए आवेदन किया था और अपने परीक्षा शहर के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते थे।

वे उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर SSC Junior Engineer City Slip 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करना होगा।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

जूनियर इंजीनियर की एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी सेक्शन पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद SC JE Tier 1 City Intimation Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस डेट पर होगी परीक्षा

एसएससी की ओर से सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन 02 से 06 नवंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, पद से संबंधित विषय से 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी।

जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

 

यह भी पढ़ें: NTA Exam Calendar 2026-27: दिसंबर से मार्च तक 14 परीक्षाओं का आयोजन, जेईई मेन एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू