विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NTA Exam Calendar 2026-27: दिसंबर से मार्च तक 14 परीक्षाओं का आयोजन, जेईई मेन एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू

Published: Fri, 23 Oct 2026 04:30 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 23 Oct 2026 04:37 PM (GMT+05:30)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NTA Exam Calendar 2026-27 जारी कर दिया है। परीक्षा दिसंबर, 2026 से शुरू हो जाएंगाी।

NTA Exam Calendar 2026-27: यहां देखें एनटीए का पूरा कैंलेडर।

NTA Exam Calendar 2026-27: यहां देखें एनटीए का पूरा कैंलेडर।

HighLights

  1. दिसंबर से शुरू हो जाएंगी परीक्षाएं।

  2. कुल 14 परीक्षाओं का आयोजन होगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की ओर से दिसंबर, 2026 से लेकर मार्च, 2027 तक होने वाली परीक्षाओं के लिए NTA Exam Calendar 2026-27 जारी कर दिया गया है। एनटीए की ओर से दिसंबर और मार्च के बीच में यूजीसी नेट, सीएसआईआर यूजीसी नेट, स्वयं और सीयूईटी पीजी जैसी मुख्य परीक्षाओं का संचालन किया जाएगा। जो उम्मीदवार इनमें से किसी भी परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं। वे परीक्षा तिथि के अनुसार परीक्षा के लिए अपनी योजना बना सकते हैं।

NTA Exam Calendar 2026-27 इस दिन होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से दिसंबर, 2026 से लेकर मार्च, 2027 के बीच कुल 14 परीक्षाएं आयोजित कराई जाएगी, जो इस प्रकार है।

परीक्षा का नाम  परीक्षा की तिथि
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज 06 दिसंबर, 2026
स्वयं  08 से 14 दिसंबर, 2026
राष्ट्रीय सैन्य स्कूल  13 दिसंबर, 2026
यूजीसी नेट (दिसंबर सेशन)  14 से 19 दिसंबर, 2026
सीएसआईआर यूजीसी नेट (दिसंबर सेशन)  20 से 21 दिसंबर, 2026
आर्मी कैडेट्स कॉलेज  04 जनवरी, 2027
श्रेष्ठ परीक्षा  10 जनवरी, 2027
निफ्ट प्रवेश परीक्षा  10 जनवरी, 2027
जेईई मेन सेशन-1  22 से 30 जनवरी, 2027
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा  31 जनवरी, 2027
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट  07 फरवरी, 2027
एनआईटीटीटी भाग-1  26 से 27 फरवरी, 2027
सीयूईटी पीजी  01 से 24 मार्च, 2027
एनआईटीटीटी भाग-2  05 से 07 मार्च, 2027


NTA Exam Calendar 2026-27 PDF

जेईई मेन के लिए जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

एनटीए की ओर से जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन इसी सप्ताह या नवंबर माह के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। बता दें, परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जनवरी, 2027 के बीच किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: SSC GD Constable Revised Result 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड