SSC GD Constable Revised Result 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड
कर्मचारी चयन आयोग ने SSC GD Constable Revised Result 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Revised Result 2026: यहां से करें रिजल्ट डाउनलोड।
HighLights
जीडी कॉन्स्टेबल रिवाइज्ड रिजल्ट जारी।
पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुआ रिजल्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग SSC ने SSC GD Constable Revised Result 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
SSC GD Revised Result कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिजल्ट
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिवाइज्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों की मदद के लिए रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद SSC GD Constable Revised Result 2026 लिंक पर क्लिक कर लें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार पीईटी/पीएसटी में होंगे शामिल
जो उम्मीदवार जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा में सफल हुए हैं। उन उम्मीदवारों को जल्द ही PET/PST परीक्षा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। एसएससी की ओर से फिलहाल PET/PST परीक्षा तिथि का एलान नहीं किया गया है। ऐसे में परीक्षा में पास हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से संबंधित जानने के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहे।
उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, पिता का नाम और माता के नाम आदि की जांच ध्यान से कर लें।
यह भी पढ़ें: DCB AE and JE Admit Card 2026: दिल्ली छावनी बोर्ड एई और जेई परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें तुरंत डाउनलोड
