DCB AE and JE Admit Card 2026: दिल्ली छावनी बोर्ड एई और जेई परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें तुरंत डाउनलोड
डीसीबी की ओर से DCB AE and JE Admit Card 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

DCB AE and JE Admit Card 2026: यहां से करें डाउनलोड।
HighLights
एई और जेई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली छावनी बोर्ड DCB की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर AE और जूनियर इंजीनियर JE परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे DCB की आधिकारिक वेबसाइट delhi.cantt.gov.inपर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
डीसीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर AE और JE परीक्षा का एडिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट delhi.cantt.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद DCB AE and JE Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
डीसीबी की ओर से जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) परीक्षा का आयोजन 01 नवंबर और असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर, 2026 को किया जाएगा।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के जरिये कुल 9 उम्मीदवारों का चयन होगा। इसमें असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए 02 पद, असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) के लिए 01 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए 5 पद और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए 1 पद आरक्षित है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि एवं शिफ्ट आदि की जांच ध्यान से कर लें।
