विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC JE Admit Card 2026 OUT: एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Fri, 30 Oct 2026 04:02 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 04:24 PM (IST)

एसएससी की ओर से SSC JE Admit Card 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे ...और पढ़ें

SSC Junior Engineer Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

SSC Junior Engineer Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. एसएससी ने जारी किया एडमिट कार्ड।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से आज यानी 30 अक्टूबर को जूनियर इंजीनियर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदावरों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया था। वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.inपर जाकर SSC Junior Engineer Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद SSC Junior Engineer Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक कर लें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस दिन होगी परीक्षा

जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 02 से 06 नवंबर, 30 नवंबर और 01 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान भी किया जाएगा।

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जांच ध्यान से कर लें। 

यह भी पढ़ें- RSSB Driver Result 2026: राजस्थान ड्राइवर परीक्षा का रिजल्ट जारी, 4508 कैंडिडेट्स DV के लिए शॉर्टलिस्ट; ये रहा Direct Link