एजुकेशन डेस्क। SSC JE Final Answer Key 2022: एसएससी जेई परीक्षा 2022 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। कर्मचारी चयन चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एण्ड क्वांटिटी सर्वेईंग एण्ड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2022 के पहले चरण यानि पेपर 1 के लिए फाइनल आंसर-की आज यानि मंगलवार, 8 फरवरी 2023 को जारी किए जाएंगे। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी ने जेई पेपर 1 फाइनल आंसर-की को 21 फरवरी तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की है।
SSC JE Exam 2022: एसएससी जेई पेपर 1 के फाइनल आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवारों को एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 के पहले चरण पेपर 1 की अंतिम कुंजी डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। फिर होम पेज पर दिए आंसर-की के लिंक से सम्बन्धित सेक्शन में जाना होगा। इस पेज पर आयोग द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड के लिए लिंक एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार फाइनल आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें कि एसएससी ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 के पेपर 1 का आयोजन 14 से 16 नवंबर 2022 तक किया था। इसके बाद आयोग द्वारा अनंतिम उत्तर-कुंजी जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद एसएससी ने पेपर 1 के नतीजों की घोषणा 18 जनवरी 2023 को की थी। इसके बाद अब फाइनल आंसर-की जारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें - SSC JE Result 2022: घोषित हुए एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 के नतीजे, यहां देखें रोल नंबर, 20 हजार सफल
SSC JE Exam 2022: एसएससी जेई पेपर 1 के मार्क्स भी जारी
दूसरी तरफ, एसएससी ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 के पेपर 1 में सम्मिलित उम्मीदवारों के मार्क्स 3 फरवरी को जारी कर दिए हैं। आयोग ने सफल और असफल सभी उम्मीदवारों के प्राप्तांक जारी किए हैं और कैंडीडेट्स अपना स्कोर कार्ड 17 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन करके डाउनलोड कर सकते हैं।