Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SSC GD Vacancy 2022 Revised: अब 50 हजार कॉन्स्टेबल भर्ती लिए होगा उम्मीदवारों का चयन, फिर बढ़ी पदों की संख्या

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Tue, 21 Mar 2023 09:47 AM (IST)

    SSC GD Vacancy 2022 Revised वर्ष 2022 की जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा की रिक्तियों की संख्या को एसएससी ने फिर से बढ़ा दिया है। आयोग द्वारा 20 मार्च 2023 के नोटिस के अनुसार BSF CISF CRPF SSB ITBP AR and SSF में अब 50 हजार से अधिक पदों की भर्ती।

    Hero Image
    SSC GD Vacancy 2022 Revised: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2022 की वेकेंसी ब्रेक-अप आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर देखें।

    एजुकेशन डेस्क। SSC GD Vacancy 2022 Revised: वर्ष 2022 की एसएससी जीडी परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों को लिए बड़ी खबर। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीएपीएफ, एसएसएफ में कॉन्स्टेबल (जीडी); असम राइफल में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स ब्यूरो में सिपाही परीक्षा 2022 के माध्यम से भरी जाने वाली कुल रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है। आयोग द्वारा सोमवार, 20 मार्च को जारी अपडेट के मुताबिक विभिन्न सशस्त्र सैनिक बलों में अब BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR और SSF के कुल 50,187 पदों को भरा जाएगा। पहले एसएससी ने जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2022 के लिए 24,369 रिक्तियों की घोषणा परीक्षा अधिसूचना में की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 45,284 कर दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SSC GD 2022: इस लिंक से देखें आधिकारिक सूचना

    यह भी पढ़ें - SSC GD Result 2023 and PET Dates: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा परिणाम और फिजिकल डेट आयोग जल्द ही करेगा घोषित

    SSC GD Vacancy 2022 Revised: एसएससी जीडी 2022 वेकेंसी ब्रेक-अप

    • सीमा सुरक्षा बल (BSF full form) - 21051 कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी)
    • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF full form) - 11169 कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी)
    • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF full form) - 6060 कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी)
    • सशस्त्र सीमा बल (SSB full form) - 2274 कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी)
    • भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP full form) - 5642 कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी)
    • असम राइफल्स (AR full form) - 3601 राइफलमैन (जनरल ड्यूटी)
    • सचिवालय सुरक्षा बल (SSF full form) - 214 कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी)
    • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB full form) - 175 सिपाही

    SSC GD Vacancy 2022 Revised: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2022 पर अपडेट

    बता दें एसएससी ने जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2022 अधिसूचना 27 अक्टूबर को जारी करते हुए आवदेन प्रक्रिया शुरू की थी, जो कि 30 नवंबर तक चली थी। इसके बाद परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 के बीच विभिन्न घोषित तारीखों पर किया गया था। इसके बाद, एसएससी ने परीक्षा के लिए अनौपचारिक आंसर-की 18 फरवरी को जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 25 फरवरी से तक आमंत्रित किया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद एसएससी द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल 2023 फाइनल आंसर और नतीजों की घोषणा की जानी है। इस बीच, आयोग ने रिक्तियों की संख्या को एक बार फिर बढ़ाने की घोषणा आज कर दी।