विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC GD Result 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट और कटऑफ कभी भी आने की उम्मीद, यहां मिलेगी मेरिट लिस्ट

Published: Tue, 25 Aug 2026 06:39 PM (IST)

एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल रिटेन टेस्ट रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल रहेंगे वे फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

SSC GD Constable Result 2026

SSC GD Constable Result 2026

HighLights

  1. एसएससी कॉन्स्टेबल रिटेन टेस्ट का परिणाम कभी भी आने की उम्मीद।

  2. डायरेक्ट लिंक ssc.gov.in पर होगा एक्टिवेट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक आयोजित हुई एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में 48 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया। अब इन सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) परिणामों की घोषणा इस माह के अंत तक कर सकता है।

रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ भी होगा जारी

नतीजे जारी होने के साथ ही एसएससी द्वारा कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी किया जायेगा। जो अभ्यर्थी परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण (PET-PST) के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

Roll Number वाइज चेक कर सकेंगे रिजल्ट

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से मेरिट लिस्ट के रूप में जारी होगा। इसमें सभी सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज होंगे नतीजे चेक करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इसमें अपना रोल नंबर चेक करना होगा।
  • जिन अभ्यर्थियों को रोल नंबर इस लिस्ट में होगा केवल ही रिटेन टेस्ट में सफल माने जायेंगे।

25487 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 25487 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से BSF के लिए 616 पद, CISF के लिए 14595 पद, CRPF के लिए 5490 पद, SSB के लिए 1764 पद, ITBP के लिए 1293 पद, AR के लिए 1706 पद और SSF के लिए 23 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक शेड्यूल-II भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द, इस डेट से आवेदन संभव