SSC GD Result 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा में 197408 अभ्यर्थी हुए सफल, कैटेगरी वाइज जानें क्या रहा कटऑफ
एसएससी की ओर से कॉन्स्टेबल जीडी रिजल्ट जारी हो चुका है। फिजिकल टेस्ट के लिए कुल 1,97,408 अभ्यर्थी क्वालीफाई हुए ...और पढ़ें

SSC GD Result and Cut Off
HighLights
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा में 15782 महिला और 181251 पुरुष सफल।
SSF वैकेंसी के लिए कुल 375 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट।
जेंडर, स्टेट और कैटेगरी वाइज कटऑफ इस पेज से करें चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। SSC GD Constable Result 2026 ऑनलाइन माध्यम से मेरिट लिस्ट के रूप में ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी हुआ है। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक से चेक कर सकते हैं।
PET-PST के लिए 197408 उम्मीदवार सफल
एसएससी की ओर से साझा किये गए डाटा के अनुसार कुल 1,97,408 अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाई किया है। इसमें से 181251 पुरुष उम्मीदवारों और 15782 महिला उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। ऑल इंडिया SSF वैकेंसी के लिए कुल 375 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किये गए हैं।
रिजल्ट के साथ स्टेट वाइज कटऑफ जारी
एसएससी की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही स्टेट एवं कैटेगरी के अनुसार कटऑफ जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित कटऑफ प्राप्त किया है केवल वे ही भर्ती के लिए सफल माने गए हैं। आप स्टेट एवं जेंडर/ कैटेगरी के अनुसार कटऑफ नीचे दिए पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।
SSC GD Cut off: राज्य, जेंडर एवं कैटेगरी के अनुसार कटऑफ (PDF)
All-India vacancies of SSF का कटऑफ
एसएससी द्वारा नतीजे जारी किये जाने के साथ ही कैटेगरी के अनुसार कटऑफ (SSF) भी जारी कर दिया गया है। EWS का कटऑफ 144.20658, SC का 140.95414, ST का 135.03155, ESM का 100.52099, OBC का 145.55766 और UR का 146.17817 दर्ज किया गया है।
रोल नंबर एवं नाम के अनुसार चेक कर सकते हैं रिजल्ट
एसएससी की ओर से कॉन्स्टेबल जीडी रिजल्ट चेक करने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट से या नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर एवं नाम दर्ज है।
