SSC GD Constable Result 2026 Link: एसएससी ने जारी किया जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट, Roll Number एवं Name वाइज चेक करें परिणाम
एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी रिजल्ट (SSC GD Result 2026) जारी हो गया है। परीक्षा में 15782 महिला और 181251 पुरुष उम्मीदवार ...और पढ़ें

SSC GD Result 2026 PDF download
HighLights
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी।
मेरिट लिस्ट का लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध।
डायरेक्ट रोल नंबर एवं नाम वाइज चेक कर लें परिणाम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2026 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 12 अक्टूबर घोषित कर दिया गया है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा नतीजों की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर PDF फॉर्मेट में मेरिट लिस्ट के रूप में किया गया है। एग्जाम में भाग लेने वाले 48 लाख से अधिक उम्मीदार तुरंत ही परिणाम की जांच कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर SSC gd Result का PDF उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप सीधे रिजल्ट की जांच रोल नंबर एवं नाम के अनुसार कर सकते हैं।
21,56,776 उम्मीदवारों ने परीक्षा में लिया था भाग
एसएससी की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए देशभर से कुल 21,56,776 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। अब इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही फिजिकल (PET- PST) के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।
ध्यान रखें कि इस परीक्षा के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स अनारक्षित (UR) के लिए 30%, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 25% और अन्य सभी कैटेगरी के लिए (SC, ST, ESM) निर्धारित है। हालांकि पीईटी-पीएसटी के लिए कैटेगरी के अनुसार अलग कटऑफ होगा। पास होने मात्र से आप अगले राउंड के लिए क्वालीफाई नहीं माने जायेंगे।
SSC GD Result 2026 PDF download Link
197033 उम्मीदवार हुए परीक्षा फिजिकल के लिए क्वालीफाई
एसएससी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक कुल 197033 फिजिकल के लिए क्वालीफाई हुए हैं। इसमें से महिला उम्मीदवारों की संख्या 15782 और पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 181251 है।
रिजल्ट के साथ कटऑफ जारी, करें चेक
एसएससी द्वारा नतीजे जारी किये जाने के साथ ही कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। EWS का कटऑफ 144.20658, SC का 140.95414, ST का 135.03155, ESM का 100.52099, OBC का 145.55766 और UR का 146.17817 दर्ज किया गया है।

