विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC GD Result 2026: खत्म होने वाला है एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट का इंतजार, ये रह सकता है संभावित कटऑफ

Published: Sun, 11 Oct 2026 04:33 PM (IST)

एसएससी द्वारा कॉन्स्टेबल जीडी रिजल्ट 2026 कभी भी जारी किया जा सकता है। नतीजे जारी किये जाने के साथ ही ...और पढ़ें

SSC GD Constable Result 2026 OUT soon

SSC GD Constable Result 2026 OUT soon

HighLights

  1. एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी रिजल्ट ssc.gov.in पर होगा जारी।

  2. नतीजे जारी होने के साथ ही कैटेगरी वाइज जारी होगा कटऑफ।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन हुए करीब 4.5 महीने का समय बीत चुका है। जिसके बाद से ही इस एग्जाम में भाग लेने वाले 48 लाख से अधिक युवाओं को रिजल्ट (SSC GD Constable result 2026) जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो अब जल्द ही खत्म होने की उम्मीद है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीक में रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। हालांकि, इस पर अभी तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगा जारी

एसएससी द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी होने के साथ ही कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी किया जायेगा। वर्ग के अनुसार निर्धारित कटऑफ प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही भर्ती के अगले चरण फिजिकल के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

ये रह सकता है संभावित कटऑफ?

अनुमान के अनुसार अनरिजर्व का कटऑफ 148-156 के बीच, ओबीसी का 145-153 के बीच, ईडब्ल्यूएस का 142-150 के बीच, एससी का 134 से 142 और एसटी वर्ग का 124 से 134 के बीच रह सकता है। 

मेरिट लिस्ट इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

  • स्टेप 1: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: अब आपको इसमें अपना रोल नंबर चेक करना होगा।
  • स्टेप 4: जिन अभ्यर्थियों को रोल नंबर इस लिस्ट में होगा केवल ही रिटेन टेस्ट में सफल माने जायेंगे।

कब हुई थी परीक्षा

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। एग्जाम के बाद प्रोविजनल आंसर की 15 जून को जारी की गई थी जिस पर 20 जून तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था।

यह भी पढ़ें- NTA Vacancy 2026: एनटीए लाइब्रेरियन भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, इस डेट तक जमा कर सकते हैं फॉर्म; पात्रता व अन्य डिटेल यहां करें चेक