विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट कभी भी आने की उम्मीद, सितंबर के अंत तक नई भर्ती के लिए आना है नोटिफिकेशन!

Published: Wed, 23 Sep 2026 01:23 PM (IST)

एसएससी की ओर से कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2027 के लिए इसी महीने नोटिफिकेशन जारी होनी है। ऐसे में उम्मीद ...और पढ़ें

SSC GD Constable result expected soon

SSC GD Constable result expected soon

HighLights

  1. एसएससी ssc.gov.in पर जारी करेगा जीडी कॉन्स्टेबल का रिजल्ट।

  2. मेरिट लिस्ट में नाम एवं रोल नंबर होगा दर्ज।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक करवाया गया था। इस परीक्षा में भाग लेने वाले 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो अब खत्म हो सकता है। चूंकि एसएससी एग्जाम कैलेंडर में SSC GD Constable 2027 Vacancy के लिए नोटिफिकेशन सितंबर के अंत तक जारी होने की बात कही गई थी। इसके साथ ही भर्ती के लिए आवेदन अक्टूबर तक लिए जायेंगे।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नई भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने से पहले पुरानी भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। ऐसे में जो छात्र परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहेंगे वे अगली भर्ती के लिए समय रहते आवेदन और तैयारी कर पाएंगे।

रिटेन टेस्ट में निर्धारित कटऑफ प्राप्त करना होगा अनिवार्य

रिजल्ट जारी होने के साथ ही एसएससी की ओर से कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी किया जायेगा। जो उम्मीदवार निर्धारित कटऑफ प्राप्त करके मेरिट लिस्ट में जगह पाएंगे केवल वे ही भर्ती के अगले चरण PET-PST में भाग ले सकेंगे।

मेरिट लिस्ट में नाम और रोल नंबर होगा दर्ज

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 मेरिट लिस्ट के रूप में जारी होगा जिसमें केवल सफल उम्मीदवारों का नाम और रोल नंबर दर्ज होगा। आप नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे-

  • एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इसमें अपना रोल नंबर चेक करना होगा।
  • जिन अभ्यर्थियों को रोल नंबर इस लिस्ट में होगा केवल ही रिटेन टेस्ट में सफल माने जायेंगे।

फिजिकल के लिए क्या है योग्यता?

पीएसटी में पास होने के लिए छात्रों की न्यूनतम लंबाई कैटेगरी के अनुसार होनी जरूरी है। कॉन्स्टेबल पदों के लिए पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी एवं महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए। एसटी पुरुष वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 162.5 सेमी एवं महिला के लिए 150 सेमी निर्धारित है। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थी का सीना बिना फुलाए 76 सेमी एवं फुलाकर 81 सेमी होना चाहिए। आरक्षित क्षेत्र से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

पीईटी में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 5 किमी की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी वहीं 1600 मीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी। फीमेल कैंडिडेट्स को साढ़े 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर, 800 मीटर की रेस 5 मिनट में पूरी करनी होगी।

यह भी पढ़ें- MP ASI Steno Vacancy 2026: एमपी एएसआई एवं सूबेदार पदों पर कल से शुरू होंगे आवेदन, पात्रता-फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक