विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC GD Constable result date 2026: क्या इस वीक आएगा एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती का रिजल्ट? जानें डेट पर लेटेस्ट अपडेट

Published: Sun, 20 Sep 2026 05:22 PM (IST)

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट इस सप्ताह में जारी किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी परीक्षा में सफल होंगे वे PET-PST के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

SSC GD Constable result 2026

SSC GD Constable result 2026

HighLights

  1. एसएससी वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी करेगा रिजल्ट।

  2. मेरिट लिस्ट में रोल नंबर एवं नाम होगा दर्ज।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले 48 लाख से अधिक छात्रों को नतीजे जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने की उम्मीद है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस वीक में नतीजे जारी कर दिए जायेंगे। हालांकि, आपको बता दें कि एसएससी द्वारा पहले से डेट की घोषणा नहीं की जाती है, सीधे रिजल्ट घोषित किया जाता है।

कहां और कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

SSC GD Constable result 2026 मेरिट लिस्ट में के रूप में जारी होगा। रिजल्ट के पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के नाम एवं रोल नंबर दर्ज होगा। जो अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में जगह प्राप्त करेंगे वे भर्ती के अगले चरण फिजिकल टेस्ट (PET-PST) के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक वेबसाइट ssc.gov.in पर ही मिलेगा। पर्सनल रूप से किसी भी अभ्यर्थी को रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी।

केवल 4 स्टेप्स में चेक किया जा सकेगा परिणाम

  • स्टेप 1: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: अब आपको इसमें अपना रोल नंबर चेक करना होगा।
  • स्टेप 4: जिन अभ्यर्थियों को रोल नंबर इस लिस्ट में होगा केवल ही रिटेन टेस्ट में सफल माने जायेंगे।

निर्धारित कटऑफ प्राप्त करने वाले उम्मीदवार होंगे फिजिकल के लिए क्वालीफाई

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही कटऑफ भी जारी किया जाएगा। कैटेगरी के अनुसार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के जरिये कुल 25487 रिक्त पदों को भरा जायेगा। भर्ती के माध्यम से BSF के लिए 616 पद, CISF के लिए 14595 पद, CRPF के लिए 5490 पद, SSB के लिए 1764 पद, ITBP के लिए 1293 पद, AR के लिए 1706 पद और SSF के लिए 23 पद आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- CPRI Vacancy 2026: केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान में विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती, पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक