SSC GD Result 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद, जानें पीईटी में पास होने के लिए कितनी लगानी होगी दौड़
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिये कुल 25,487 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

SSC GD Constable Result 2026: कटऑफ भी होगी जारी।
HighLights
जल्द जारी होगा कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट।
कुल 25,487 पदों पर होगी भर्ती।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा में शामिल हुए लगभग 48 लाख अभ्यर्थियों को बेसब्री से लिखित परीक्षा रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। बता दें, यह परीक्षा कॉन्स्टेबल के कुल 25,487 पदों पर भर्ती के लिए 27 अप्रैल से लेकर 30 मई, 2026 के बीच आयोजित कराई गई थी। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट की घोषणा इसी माह की जा सकती है। रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी।
कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही एसएससी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों की मदद के लिए नीचे रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद SSC GD Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
रिजल्ट जारी होने के बाद
लिखित परीक्षा में जो उम्मीदवार सफल घोषित किए जाएंगे। उन उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा यानी पीईटी और पीएसटी परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट के भीतर 5 किलोमीटर दौड़ और 7 मिनट के भीतर 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। महिला उम्मीदवारों को 8 मिनट के भीतर 1.6 किलोमीटर दौड़ और 5 मिनट के भीतर 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
कैटेगरी वाइज जारी होगी कटऑफ
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट चेक कर सकेंगे।
