विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC GD Constable result Date: कभी भी आ सकता है एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट 4 स्टेप्स में कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Tue, 06 Oct 2026 06:13 PM (IST)

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक ...और पढ़ें

SSC GD Constable result 2026 जल्द होगा जारी।

SSC GD Constable result 2026 जल्द होगा जारी।

HighLights

  1. कॉन्स्टेबल जीडी रिजल्ट वेबसाइट ssc.gov.in पर होगा जारी।

  2. मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर एवं नाम होगा दर्ज।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक आयोजित होने वाली एसएससी जीडी परीक्षा 2026 में 48 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था। अब इन सभी उम्मीदवारों को नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा हैं कि SSC GD Constable result 2026 की घोषणा इस वीक या अगले वीक में हो सकती है।

SSC GD Constable result 2026 Date: मेरिट लिस्ट कहां से और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड?

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल मेरिट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी। इस लिए में सफल उम्मीदवारों का नाम एवं रोल नंबर दर्ज होगा। मेरिट लिस्ट आते ही केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड किया जा सकेगा।

  1. एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपको इसमें अपना रोल नंबर चेक करना होगा।
  4. जिन अभ्यर्थियों को रोल नंबर इस लिस्ट में होगा केवल ही रिटेन टेस्ट में सफल माने जायेंगे।


रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगा जारी

नतीजे जारी होने के साथ ही एसएससी द्वारा कटऑफ भी जारी होगा। जो अभ्यर्थी कैटेगरी वाइज तय कटऑफ प्राप्त करेंगे केवल उनको ही भर्ती के अगले चरण फिजिकल (PET/PST) के लिए क्वालीफाई माना जायेगा।

रनिंग की तैयारियां कर दें स्टार्ट

फिजिकल के दौरान पुरुष अभ्यर्थियों को 5 किमी की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी वहीं 1600 मीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी। फीमेल कैंडिडेट्स को साढ़े 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर, 800 मीटर की रेस 5 मिनट में पूरी करनी होगी। ऐसे में युवा अभी से रनिंग की तैयारियां स्टार्ट कर दें ताकी वे आसानी से इसमें सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

क्या है जीडी कॉन्स्टेबल के लिए लम्बाई

फिजिकल के दौरान पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी एवं महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए। एसटी पुरुष वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 162.5 सेमी एवं महिला के लिए 150 सेमी निर्धारित है। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थी का सीना बिना फुलाए 76 सेमी एवं फुलाकर 81 सेमी होना चाहिए। आरक्षित क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को लंबाई एवं सीने की माप में नियमानुसार छूट दी गई है।
शारीरिक रूप से फिट अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती के माध्यम से कुल 25487 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें- DCPCR Vacancy 2026: दिल्ली में सीनियर एवं जूनियर कंसल्टेंट पदों पर हो रही भर्ती, बिना परीक्षा के चयन और 70 हजार मिलेगी सैलरी