विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC GD Constable Result 2026: जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट भी होगी जारी, इन 5 तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे PDF

Published: Fri, 07 Aug 2026 03:37 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2026 09:53 AM (IST)

एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी।

SSC GD Constable Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

SSC GD Constable Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. जल्द ही जारी होगा जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट।

  2. रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगी जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से SSC GD Constable परीक्षा का आयोजन देशभर के निर्धारित एग्जाम सेंटर में 27 अप्रैल से लेकर 30 मई 2026 के बीच किया गया था। यह परीक्षा जीडी कॉन्स्टेबल के कुल 25,487 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करवाई गई थी।

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एसएससी की ओर से रिजल्ट जारी करने से संबंधित फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट की घोषणा जल्द ही जाएगी।

रिजल्ट जारी होने के बाद

जो उम्मीदवार एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं शारीरिक मानदंड परीक्षा (PST) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा, पीईटी और पीएसटी परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

इन 5 स्टेप्स से कर सकेंगे रिजल्ट चेक

एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद SSC GD Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट भी होगी जारी

जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट की भी घोषणा की जाएगी। एसएससी कटऑफ लिस्ट कैटेगरी वाइज जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कटऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। 

 

यह भी पढ़ें: MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में पटवारी सहित कई पदों पर निकली भर्ती, 18 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करने का मौका