विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC GD Constable Exam 2026: जीडी कॉन्स्टेबल सेल्फ स्लॉट बुकिंग शुरू, एडमिट कार्ड जल्द आने की उम्मीद

Published: Sun, 12 Apr 2026 11:24 AM (IST)

एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल सेल्फ स्लॉट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर ...और पढ़ें

SSC GD Constable Exam 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

SSC GD Constable Exam 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू।

  2. कुल 25,487 उम्मीदवारों की होगी नियुक्ति।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा तिथिया का एलान कर दिया गया है। एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 27 अप्रैल से लेकर 30 मई, 2026 तक किया जाएगा।

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 49 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। ऐसे में जो उम्मीदवार जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। अब वे उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी सहूलियत के अनुसार शिफ्ट का चयन कर सकते हैं।

SSC GD Constable Admit Card 2026: कैसे औओर कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं। एसएससी जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। ऐसे में छात्रों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इतने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल के कुल 25,487 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही जीडी कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 160 अंकों के 80 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा की अवधि एक घंटे निर्धारित की गई है।

इस दिन तक करें सेल्फ स्लोट बुकिंग

एसएससी ने सेल्फ स्लॉट बुकिंग लिंक को एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार 11 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल, 2026 तक सेल्फ स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं। यह सुविधा सीमित समय के लिए दी गई है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द परीक्षा के लिए अपनी बुंकिग अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें: NTA JEE Mains Answer Key 2026: जेईई मेन सेशन-1 आंसर-की जारी, डायरेक्ट यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड