SSC GD Constable 2027: तैयारियां कर दें स्टार्ट! एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
एसएससी द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2027 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन लिए जायेंगे। परीक्षा का आयोजन जनवरी से मार्च तक होगा।

SSC GD Constable Notification 2027
HighLights
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल नई भर्ती के लिए जल्द जारी होगी अधिसूचना।
नोटिफिकेश जारी होने के साथ ही आवेदन हो जायेंगे स्टार्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2027 के लिए नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार सितंबर के अंत में नई भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन लिए जाने थे। लेकिन, किसी कारणवश अभी तक आवेदन शुरू नहीं किये जा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारियों को जारी रखें, इस वीक या अगले वीक में नई भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो सकते हैं।
परीक्षा इन महीनों में होगी आयोजित
एसएससी द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2027 के लिए परीक्षा का आयोजन जनवरी 2027 से लेकर मार्च 2027 तक आयोजित की जानी है।
कॉन्स्टेबल पदों के लिए कौन कर सकेगा आवेदन
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
SSC SSC GD Constable Result 2026 कभी भी हो सकता है जारी
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए परीक्षाओं का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक करवाया गया था जिसमें 48 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था जिन्हें अब नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि इस सप्ताह या अगले सप्ताह तक परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। हालांकि, एसएससी द्वारा अभी तक इस बारे में कोई भी अपडेट नहीं दी गई है। आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 25487 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
रिजल्ट जारी होने पर इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक
- एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको इसमें अपना रोल नंबर चेक करना होगा।
- जिन अभ्यर्थियों को रोल नंबर इस लिस्ट में होगा केवल ही रिटेन टेस्ट में सफल माने जायेंगे।
