विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SSC GD Answer Key 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की जल्द होगी जारी, ssc.gov.in पर कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Mon, 01 Apr 2024 06:49 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2024 06:50 PM (IST)

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। एग्जाम का आयोजन 20 फरवरी ...और पढ़ें

SSC GD Answer Key 2024 जल्द होगी जारी।
SSC GD Answer Key 2024 जल्द होगी जारी।

HighLights

  1. एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती के लिए आंसर की जल्द होगी जारी।
  2. ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे प्रोविजनल आंसर की।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से लेकर 30 मार्च 2024 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया है। इसमें कुछ शहरों में 30 मार्च को री-एग्जाम भी संपन्न करवाया गया है। अब परीक्षाएं संपन्न होने के बाद एसएससी की ओर से आंसर की कभी भी जारी की जा सकती है।

आंसर की जारी होते ही एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आपको मांगी गयी डिटेल दर्ज करनी होगी।

आंसर की पर तय तिथियों में दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

आंसर की जारी होते ही अगर अभ्यर्थी उसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे उस पर तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपकी आपत्ति का एसएससी की ओर से गठित विशेषज्ञों की टीम द्वारा निराकरण किया जायेगा और अगर आपका दावा सही पाया जाता है तो उसके लिए आपको अंक प्रदान किये जाएंगे।

ऐसे कर सकेंगे प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड

  • एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे करें अंकों की गणना

आंसर की माध्यम से आप अपने अंकों का अनुमान भी लगा सकते हैं। आंसर की द्वारा प्रश्न उत्तरों के मिलान के दौरान प्रत्येक सही उत्तर के लिए खुद को 2 अंक प्रदान करें और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती करें। अंत में अंकों की गणना कर अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली जल बोर्ड में जूनियर असिस्टेंट पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन जल्द होंगे शुरू