विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi Police HC Admit Card 2026: दिल्ली पुलिस एचसी मिनिस्ट्रियल पीई और एमटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Published: Thu, 17 Sep 2026 03:36 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2026 03:54 PM (IST)

एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल पीई और एमटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi Police HC Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

Delhi Police HC Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. एसएससी ने जारी किया एडमिट कार्ड।

  2. कुल 456 पदों पर होगा चयन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल पीई और एमटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर Delhi Police HC PE MT Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्मतिथि आदि को दर्ज करना होगा।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एसएससी ने दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल पीई और एमटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Delhi Police HC PE & MT Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज कर लें।
  5. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस दिन होगा पीई और एमटी परीक्षा का आयोजन

एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल पीई और एमटी परीक्षा का आयोजन 28 और 29 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। पीईटी परीक्षा में दौड़, लंबी कूद और हाई जंप का परीक्षण का किया जाएगा। इसके साथ ही एमटी परीक्षा में उम्मीदवारों की ऊंचाई का परीक्षण किया जाएगा।

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर, अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जांच ध्यान से कर लें। 

यह भी पढ़ें- MPESB Naib Tehsildar Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार के पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक रजिस्ट्रेशन करने का मौका