Delhi Police PE Admit Card 2026: एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर फिजिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड
एसएससी की ओर से Delhi Police PE&MT Admit Card 2026 कार्ड की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi Police PE Admit Card 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
एसएससी ने जारी किया एडमिट कार्ड।
कुल 660 उम्मीदवारों का होगा चयन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से दिल्ली पुलिस ड्राइवर फिजिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर SSC Delhi Police Driver Physical Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पिता का नाम और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
दिल्ली पुलिस ड्राइवर फिजिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद SSC Delhi Police Driver Physical Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, पिता का नाम और जन्मतिथि को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट पर होगी परीक्षा
एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस ड्राइवर फिजिकल परीक्षा का आयोजन 03 अक्टूबर को किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट के साथ-साथ इस दिन दस्तावेज सत्यापन भी किया जाएगा। फिजिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। निर्देशों का पालन न करने से PE&MT एवं दस्तावेज सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को असुविधा हो सकती है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सेंटर जाने से पहले सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से पढ़ लें।
