Delhi Police Final Answer Key 2026: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव फाइनल आंसर-की जारी, 21 जुलाई तक डाउनलोड करने का मौका
एसएससी ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi Police Final Answer Key 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
एसएससी ने जारी की फाइनल आंसर-की।
एसएसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC ने पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों की जांच करने के लिए फाइनल आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की
फाइनल आंसर-की एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से फाइनल आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमेपज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद SSC Delhi Police Constable Executive Final Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
जल्द करें डाउनलोड
फाइनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार 21 जुलाई, 2026 शाम 6 बजे तक आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आंसर-की डाउनलोड कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में मौका नहीं दिया जाएगा।
इस दिन हुई थी परीक्षा
एसएससी की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर से लेकर 06 जनवरी के बीच आयोजित कराई गई थी। परीक्षा के बाद एसएससी की ओर से रिजल्ट की घोषणा 19 जून, 2026 को की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के जरिये पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव के कुल 7201 पदों पर भर्ती की जाएगी।
