SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर हो रही भर्ती, इस कैटेगरी के अभ्यर्थी फ्री में कर सकते हैं अप्लाई
एसबीआई एससीओ लॉ के पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए 14 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरा जा सकता है।

SBI SCO Law Recruitment 2026
HighLights
एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर 14 जुलाई तक भरा जा सकता है फॉर्म।
डायरेक्ट इस पेज पर दिए लिंक से कर सकते हैं अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (Assistant Manager (Law) / Deputy Manager (Law) पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 जुलाई 2026 निर्धारित है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे निर्धारित तिथि के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार लॉ में ग्रेजुएशन/ 5 वर्षीय लॉ में इंटीग्रेटेड कोर्स/ निर्धारित वर्ष का एक्सपीरियंस आदि होना चाहिए। इसके साथ ही 31 मई 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 32/ 35 वर्ष से ज्यादा न हो। ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
कैसे करें अप्लाई
- एसबीआई एससीओ भर्ती 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल ibpsreg.ibps.in/sbiscoljun26/ पर जाएं।
- इसके बाद Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- अब अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र को पूरा करें।
- इसके बाद सिग्नेचर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
- अंत में निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
इस कैटेगरी के अभ्यर्थी फ्री में कर सकते हैं अप्लाई
एसबीआई एससीओ लॉ पदों पर आवेदन के लिए एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के जरिये असिस्टेंट मैनेजर (Law) के 20 पदों और डिप्टी मैनेजर (Law) के 27 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन सबके अतिरिक्त डिप्टी मैनेजर (Law) बैकलॉग के लिए 2 पद निर्धारित हैं।
