विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CPO SI Revised Exam Date 2026: एसएससी सीपीओ एसआई परीक्षा का रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की उम्मीद

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:53 AM (IST)

एसएससी की ओर से SSC CPO SI CAPF Revised Exam Date 2026 जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।

SSC CPO SI CAPF Revised Exam Date 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

SSC CPO SI CAPF Revised Exam Date 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. एसएससी ने जारी किया रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल।

  2. जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स CPO सब-इंस्पेक्टर SI  परीक्षा का रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार SSC CPO SI CAPF Exam 2026 में शामिल होने वाले हैं। वे उम्मीदवार अब संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

एसएससी ने CPO SI CAPF परीक्षा के लिए SSC CPO SI CAPF Revised Exam Date 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब नई परीक्षा तिथि के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के लिए योजना बना सकते हैं।

अब इस डेट पर होगी परीक्षा

एसएससी द्वारा जारी संशोधित एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक जूनियर इंजीनियरिंग परीक्षा 02 से 06 नवंबर और 30 नवंबर व 01 दिसंबर, 2026 को आयोजित कराई जानी है। इसके साथ ही सब-इंस्पेक्टर SI और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स CPO परीक्षा का आयोजन 23 से 28 नवंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा शिफ्ट से संबंधित जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से SSC CPO SI CAPF 2026 परीक्षा के जरिये कुल 1871 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कब और कहां जारी होगा एडमिट कार्ड

एसएससी सीपीओ एसआई की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • एसएससी सीपीओ एसआई परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद SSC CPO SI CAPF Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।