विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SSC CPO Exam 2023 Answer Key: एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा के आंसर पर आज तक ही दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Sun, 08 Oct 2023 10:00 AM (IST)Updated: Mon, 09 Oct 2023 07:31 AM (IST)

SSC CPO Answer Key 2023 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से दिल्ली पुलिस एवं सीएपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा के ...और पढ़ें

SSC CPO Exam 2023 Answer Key पर आज ही दर्ज कराएं आपत्तियां।
SSC CPO Exam 2023 Answer Key पर आज ही दर्ज कराएं आपत्तियां।

HighLights

  1. एसएससी सीपीओ एग्जाम 2023 के लिए आंसर की जारी।
  2. कल शाम 5 बजे तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। SSC CPO Exam 2023 Answer Key Released: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से सीपीओ परीक्षा 2023 का आयोजन 3 से 5 अक्टूबर 2023 तक किया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब एसएससी की ओर से उम्मीदवारों के लिए आंसर की जारी कर दी गयी है। जिन उम्मीदवारों ने इस एसएससी दिल्ली पुलिस और CAPF (CRPF, CISF, BSF, ITBP, NSG, SSB, AR) में एसआई भर्ती की परीक्षा में भाग लिया था वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं

SSC CPO Answer Key 2023: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

  • एसएससी सीपीओ आंसर की 2023 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आंसर की से संबंधित लिंक एक्टिवेट है उस पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर आपको रोल और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आंसर की और रिस्पॉन्स शीट ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CPO Answer Key 2023 Download Direct Link

SSC CPO Exam 2023: आज शाम 5 बजे तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

आंसर की और रिस्पॉन्स शीट के माध्यम से उम्मीदवार अपने प्रश्न उत्तरों को मिलान कर सकते हैं। अगर उम्मीदवार उत्तर कुंजी में दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होते हैं तो वे आज यानी 9 अक्टूबर 2023 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। जो भी अभ्यर्थी किसी उत्तर पर आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं उनको बता दें कि प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको 100 रुपये जमा करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- RPSC RAS Prelims Result 2023: जल्द घोषित होगा आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट, rpsc.rajasthan.gov.in पर कर पाएंगे चेक