Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RPSC RAS Prelims Result 2023: जल्द घोषित होगा आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट, rpsc.rajasthan.gov.in पर कर पाएंगे चेक

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 07:35 AM (IST)

    RPSC RAS Prelims Result 2023 आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया गया था। यह लिखित परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों में कंडक्ट कराई थी। एग्जाम एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ था। एग्जाम के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2 अक्टूबर को जारी की गई थी। आपत्ति उठाने के लिए उम्मीवारों को 4 अक्टूबर तक का मौका दिया गया था।

    Hero Image
    RPSC RAS Prelims Result 2023: आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर होगा रिलीज

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। RPSC RAS Prelims Result 2023: आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों के लिए काम की अपडेट है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से उचित समय में राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि, रिजल्ट की डेट और टाइम अभी आयोग की ओर से घोषित नहीं है, इसलिए अभ्यर्थियों को इसकी जांच करने के लिए पोर्टल rpsc.rasjasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर, 2023 को किया गया था। यह लिखित परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों में कंडक्ट कराई थी। एग्जाम एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ था। एग्जाम के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2 अक्टूबर को जारी की गई थी। इसके साथ ही आपत्ति उठाने के लिए उम्मीवारों को 4 अक्टूबर, 2023 तक का मौका दिया गया था। वहीं, अब उम्मीद है कि जल्द ही नतीजों का एलान भी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके कैंडिडेट्स रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

    RPSC RAS Prelims Result 2023: आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    सबसे पहले उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।अब उम्मीदवार परिणाम पर क्लिक करें। इसके बाद, उनके सामने “Raj. State and Sub. Services Comb. Comp Exam - 2023” Results लिंक सामने आ जाएगा। अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें। लॉगिन बटन पर क्लिक करें। अब रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। अब सभी विवरण जांचें। फिर, भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें और सेव करके रख लें।

    बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। 

    यह भी पढ़ें: RPSC RAS Answer key 2023: आरएएस प्रीलिम्स आंसर-की पर आज तक दर्ज कराएं आपत्ति, 1 अक्टूबर को हुआ था एग्जाम