विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CPO 2026 Syllabus: एसएससी सीपीओ एग्जाम क्लियर करने के लिए इन टॉपिक्स का करें रिवीजन, परीक्षा पास करने में होगी आसानी

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:27 PM (GMT+05:30)

एसएससी सीपीओ पेपर 1 एग्जाम 23 से 28 नवंबर तक होगा। अंतिम दिनों में तैयारी के लिए यहां दिए जा ...और पढ़ें

एसएससी सीपीओ-दिल्ली पुलिस एसआई एग्जाम 2026

एसएससी सीपीओ-दिल्ली पुलिस एसआई एग्जाम 2026

HighLights

  1. एसएससी सीपीओ में पूछे जाने वाले टॉपिक एवं विषय।

  2. अंतिम दिनों में ज्यादा से ज्यादा करें रिवीजन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 2026 का आयोजन 23 से 28 नवंबर 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। एग्जाम में भाग लेने जा रहे उम्मीदवार जोरो-शोरों से तैयारियों में लगे हैं ताकी वे आसानी से एग्जाम पास कर पाएं। इसी को देखते हुए हम यहां परीक्षा में आने वाले सभी टॉपिक्स की लिस्ट दे रहे हैं।
अभ्यर्थी इन अंतिम दिनों में टॉपिक्स को ध्यान में रखकर ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करें। इससे आप सिलेबस के बाहर की चीजें पढ़ने से बचेंगे और उस समय का इस्तेमाल दूसरे टॉपिक्स के रिवीजन में कर सकते हैं।

पहले चेक करें एग्जाम पैटर्न

एसएससी की ओर से सीपीओ टियर-1 (पेपर 1) में अभ्यर्थियों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 1 घंटा यानी कि 60 मिनट का समय मिलेगा। किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जायेंगे इसकी जानकारी नीचे टेबल से देखें।

CBT एग्जाम के लिए सांकेतिक पाठ्यक्रम

यहां पर एसएससी सीपीओ एग्जाम के लिए सांकेतिक पाठ्यक्रम (पेपर 1 व पेपर 2) उपलब्ध करवाया जा रहा है। आप विषय एवं टॉपिक को ध्यान में रखकर अपना रिवीजन कर सकते हैं। आपको बता दें कि नीचे दिए जा रहे टॉपिक्स एसएससी की ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार है।

सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (General Intelligence and Reasoning)

वर्बल (शाब्दिक) और नॉन-वर्बल (अशाब्दिक) दोनों तरह के प्रश्न शामिल होंगे। इस भाग में एनालॉजी (सादृश्य), समानताएं और अंतर, स्पेस विज़ुअलाइज़ेशन (स्थानिक कल्पना), स्थानिक अभिविन्यास, समस्या समाधान, विश्लेषण, निर्णय लेना, विज़ुअल मेमोरी (दृश्य स्मृति), भेदभाव/अंतर पहचानना, अवलोकन, संबंधों की अवधारणाएं, अंकगणितीय तर्क, आकृतियों का वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, नॉन-वर्बल श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, कथन-निष्कर्ष, न्यायवाक्य (सिलोजिस्टिक रीजनिंग) आदि से जुड़े प्रश्न हो सकते हैं। इसमें शामिल विषय हैं: सिमेंटिक एनालॉजी, सिंबॉलिक/नंबर एनालॉजी, फिगरल एनालॉजी, सिमेंटिक वर्गीकरण, सिंबॉलिक/नंबर वर्गीकरण, फिगरल वर्गीकरण, सिमेंटिक श्रृंखला, संख्या श्रृंखला, फिगरल श्रृंखला, समस्या समाधान, शब्द निर्माण, कोडिंग और डिकोडिंग, संख्यात्मक संक्रियाएं, प्रतीकात्मक संक्रियाएं, रुझान, स्थानिक अभिविन्यास, स्थानिक कल्पना, वेन आरेख, निष्कर्ष निकालना, पंच होल/पैटर्न को मोड़ना और खोलना, आकृतियों को मोड़ना और पूरा करना, इंडेक्सिंग, पता मिलाना, तारीख और शहर का मिलान, सेंटर कोड/रोल नंबर का वर्गीकरण, छोटे और बड़े अक्षरों/संख्याओं की कोडिंग, डिकोडिंग और वर्गीकरण, छिपी हुई आकृतियां, आलोचनात्मक सोच, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, सामाजिक बुद्धिमत्ता आदि।

सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता (General Knowledge and General Awareness)

इस भाग में पूछे जाने वाले प्रश्न, उम्मीदवार की अपने आस-पास के पर्यावरण के बारे में सामान्य जागरूकता और समाज पर इसके प्रभाव की समझ को परखने के लिए होंगे। इसके अलावा, इसमें समसामयिक घटनाओं, और रोज़मर्रा के अनुभवों व अवलोकनों से जुड़े ऐसे वैज्ञानिक पहलुओं पर भी प्रश्न होंगे, जिनकी अपेक्षा किसी भी शिक्षित व्यक्ति से की जा सकती है। इस परीक्षा में भारत और उसके पड़ोसी देशों से जुड़े प्रश्न भी शामिल होंगे, जो मुख्य रूप से इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक परिदृश्य, सामान्य राजनीति, भारतीय संविधान, वैज्ञानिक अनुसंधान आदि से संबंधित होंगे।

मात्रात्मक रूझान (Quantitative Aptitude)

संख्याओं के सही इस्तेमाल और संख्या-बोध (नंबर सेंस) की क्षमता को परखने के लिए तैयार किए जाएंगे। इस टेस्ट के दायरे में ये विषय शामिल होंगे: पूर्ण संख्याओं, दशमलव और भिन्नों की गणना; संख्याओं के बीच संबंध; प्रतिशत; अनुपात और समानुपात; वर्गमूल; औसत; ब्याज; लाभ-हानि; छूट; साझेदारी; मिश्रण (मिक्सचर और एलिगेशन); समय और दूरी; समय और कार्य; स्कूली बीजगणित (अलजेब्रा) के बुनियादी सूत्र और सर्ड्स (करणी); रैखिक समीकरणों के ग्राफ; त्रिभुज और उसके विभिन्न केंद्र; त्रिभुजों की सर्वांगसमता (कॉन्ग्रुएंस) और समरूपता (सिमिलैरिटी); वृत्त और उसकी जीवाएं, स्पर्श रेखाएं, जीवाओं द्वारा वृत्त के केंद्र पर बने कोण, दो या अधिक वृत्तों की उभयनिष्ठ स्पर्श रेखाएं; त्रिभुज, चतुर्भुज, नियमित बहुभुज, वृत्त, प्रिज्म, शंकु, बेलन, गोला, अर्धगोला, घनाभ, पिरामिड (त्रिभुजाकार या वर्गाकार आधार वाले); त्रिकोणमितीय अनुपात, डिग्री और रेडियन माप, मानक सर्वसमिकाएं, पूरक कोण, ऊंचाई और दूरी; हिस्टोग्राम, फ्रीक्वेंसी पॉलीगॉन, बार डायग्राम और पाई चार्ट।

अंग्रेजी समझ (English Comprehension)

उम्मीदवारों की अंग्रेजी भाषा की समझ और ज्ञान का आकलन इन आधारों पर किया जाएगा: गलतियों की पहचान करना, रिक्त स्थानों की पूर्ति (क्रिया, पूर्वसर्ग, आर्टिकल आदि का उपयोग करके), शब्दावली, वर्तनी, व्याकरण, वाक्य संरचना, पर्यायवाची, विलोम शब्द, वाक्य पूर्ण करना, वाक्यांश और मुहावरों का प्रयोग, बोध (comprehension) आदि।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।