विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SSC CGL Result OUT: एसएससी सीजीएल टियर-1 रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक

Published: Thu, 05 Dec 2024 03:09 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2024 06:41 PM (IST)

एसएससी द्वारा CGL Result 2024 Tier 1 घोषित कर दिया है। एसएससी परिणाम ऑनलाइन माध्यम से SSC की आधिकारिक वेबसाइट ...और पढ़ें

SSC CGL Result 2024 जारी हो गया है।
SSC CGL Result 2024 जारी हो गया है।

HighLights

  1. एसएससी सीजीएल टियर-1 रिजल्ट जारी हो गया है
  2. 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को टियर-2 एग्जाम होगा आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी की ओर से Combined Graduate Level Examination 2024 Tier II एग्जाम का आयोजन 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को करवाया जाना है। चूंकि इस परीक्षा में केवल वे ही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे जो टियर-1 परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे।कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से CGL Result 2024 Tier 1 आज जार हो गया है।

पहले चरण की परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया। नतीजे वेबसाइट पर दिए लिंक से सीधे अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। पर्सनल रूप से किसी भी परीक्षार्थी को रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी।

टियर-2 एग्जाम के लिए शुरू कर दें तैयारियां

एसएससी सीजीएल दूसरे चरण की परीक्षा में कुछ ही सप्ताह शेष हैं। ऐसे में आप अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दें। टियर-2 एग्जाम में दो प्रश्न पत्र होंगे। पेपर 1 में सभी प्रश्न वहुविकल्पीय प्रकार के होंगे वहीं पेपर 2 स्टैटिक्स विषय का होगा। जो अभ्यर्थी टियर 2 एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे वे भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

  • SSC CGL Result 2024 Tier 1 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर रिजल्ट जारी होते ही उसका लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको मांगी गई डिटेल दर्ज करना होगा या रिजल्ट के पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकेंगे।

रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की एवं कटऑफ भी होगा जारी

एसएससी की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंक एवं फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी। ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की पर किसी भी प्रकार से आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकेगी, यह अंतिम एवं सर्वमान्य होगी।

वर्ग के अनुसार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। न्यूनतम कटऑफ प्रतिशत जनरल श्रेणी के लिए 30 फीसदी, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 25 फीसदी और एससी/ एसटी के लिए 20 फीसदी तय किया गया है।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट एवं कोर्ट मास्टर शॉर्टहैंड पदों पर भर्ती का एलान, एप्लीकेशन प्रॉसेस, पात्रता सहित अन्य डिटेल यहां से करें चेक