विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CGL Admit Card 2026: कल आ सकते हैं एसएससी सीजीएल टियर-1 एडमिट कार्ड, 4 स्टेप्स में कर पाएंगे डाउनलोड

Published: Sun, 27 Sep 2026 04:29 PM (IST)

एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड कल या परसों हर हाल में जारी कर दिए जायेंगे। प्रवेश पत्र आते ही अभ्यर्थी लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026

HighLights

  1. सीजीएल टियर 1 एग्जाम 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगा आयोजित।

  2. एडमिट कार्ड कल हो सकते हैं डाउनलोड के लिए उपलब्ध।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से सीजीएल टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर से स्टार्ट हो रही है। जो भी उम्मीदवारों इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उनको एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है जो कल खत्म हो सकता है। एसएससी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक "एडमिशन सर्टिफिकेट" एग्जाम डेट से 2 से 3 दिन पूर्व जारी होंगे। ऐसे में कल या परसों तक हर हाल में प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

एग्जाम शिफ्ट एवं टाइमिंग

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित सेंटर्स पर 30 सितंबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर 2026 तक करवाया जायेगा। परीक्षा प्रतिदिन 4 शिफ्ट में आयोजित होगी। शिफ्ट 1 परीक्षा सुबह 9 से 10 बजे तक, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा सुबह 11:45 से दोपहर 12:45 बजे तक, 3rd शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 2:30 से 3:30 बजे तक और चौथी पाली की परीक्षा शाम 5:15 से 6:15 तक आयोजित की जाएगी।

केवल 4 स्टेप्स में डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार केवल 4 स्टेप्स में ही एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

  • स्टेप 1: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर पर आपको Login पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: अब आपको यूजरनेम (रजिस्ट्रेशन नंबर), पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर लॉग इन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 4: इसके बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

एग्जाम पैटर्न

एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम में अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से 25, जनरल अवेयरनेस से 25, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 25 और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंसन से 25 सवाल पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटा प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जायेंगे वहीं गलत उत्तर देने पर 0.5 अंक की कटौती की जाएगी।

यह भी पढ़ें- एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 8वीं 10वीं-12वीं पास हो सकते हैं शामिल, 7500 पदों के लिए किसी भी राज्य के अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई