विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CGL 2026: सीजीएल टियर-1 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आज जारी हो सकती है, इन डेट्स में होना है एग्जाम

Published: Mon, 21 Sep 2026 05:24 PM (IST)

एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आज जारी हो सकती है। परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक करवाया जायेगा।

SSC CGL City Intimation Slip 2026

SSC CGL City Intimation Slip 2026

HighLights

  1. एसएससी सीजीएल एग्जाम सिटी स्लिप ssc.gov.in पर होगी जारी।

  2. एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पूर्व होंगे डाउनलोड के लिए उपलब्ध।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से सीजीएल टियर-1 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आज डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाई जा सकती है। सिटी स्लिप का डायरेक्ट लिंक एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एक्टिव होगा। इसके बाद भर्ती के लिए आवेदनकर्ता लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे और अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।

कब होगी परीक्षा?

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित सेंटर्स पर 30 सितंबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर 2026 तक करवाया जायेगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन 4 शिफ्ट में करवाया जाता है। शिफ्ट 1 परीक्षा सुबह 9 से 10 बजे तक, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा सुबह 11:45 से दोपहर 12:45 बजे तक, 3rd शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 2:30 से 3:30 बजे तक और चौथी पाली की परीक्षा शाम 5:15 से 6:15 तक आयोजित की जाती है।

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • एसएससी सीजीएल एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर पर आपको Login पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको यूजरनेम (रजिस्ट्रेशन नंबर), पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर लॉग इन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। प्रवेश पत्र अलग से जारी होंगे। एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 3 से 4 दिन पूर्व जारी किये जायेंगे।

परीक्षा पैटर्न

एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम में अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से 25, जनरल अवेयरनेस से 25, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 25 और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंसन से 25 सवाल पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटा प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जायेंगे वहीं गलत उत्तर देने पर 0.5 अंक की कटौती की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ITBP Recruitment 2026: आईटीबीपी में हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन इस डेट से हो जाएंगे स्टार्ट