Move to Jagran APP

SSC Exam & Result Dates: फरवरी 2022 तक के एग्जाम और रिजल्ट का कैलेंडर कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया

कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2022 तक आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है और साथ ही साथ अब तक आयोजित की जा चुकी कई भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित किये जाने की प्रस्तावित तिथियां जारी कर दी हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 10:00 AM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 10:00 AM (IST)
SSC Exam & Result Dates: फरवरी 2022 तक के एग्जाम और रिजल्ट का कैलेंडर कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया
आयोग द्वारा 6 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर रिजल्ट और एग्जाम कैलेडर जारी किये गये।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। SSC Exam & Result Dates: यदि आप कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा 10वीं, 12वीं, स्नातक और परास्नातक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की तैयारी में जुटें या इनमें से किसी परीक्षा में सम्मिलित होने के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। एसएससी ने वर्ष 2022 तक आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है और साथ ही साथ अब तक आयोजित की जा चुकी कई भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित किये जाने की प्रस्तावित तिथियां जारी कर दी हैं। उम्मीदवार आयोग द्वारा बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 को जारी रिजल्ट और एग्जाम कैलेडर आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर दिये गये लिंक या नीचे दिये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

loksabha election banner

SSC एग्जाम कैलेंडर 2021-22 डाउनलोड लिंक

SSC रिजल्ट कैलेंडर 2021-22 डाउनलोड लिंक

SSC एग्जाम कैलेंडर 2021-22

आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, कंबाईंड हायर सेकेंड्री (10+2) लेवल एग्जामिनेशन, 2020 के दूसरे चरण यानि टियर 2 का आयोजन 9 जनवरी 2022 को किया जाएगा। इसी प्रकार, कंबाईंड ग्रेजुएट लेवेल एग्जाम 2020 के दूसरे चरण का आयोजन 28 और 29 जनवरी को किया जाना है। इसके बाद सीजीएल 2020 के तीसरे चरण यानि टियर 3 को 6 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। आयोग सेलेक्शन पोस्ट फेज 9 एग्जाम 2021 की परीक्षाओं का आयोजन 2 फरवरी से 10 फरवरी 2022 तक करेगा।

SSC रिजल्ट कैलेंडर 2021-22

  • कनिष्ठ हिंदी अनुवादक, कनिष्ठ अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक परीक्षा 2020 (अंतिम परिणाम) – 31 अक्टूबर 2021
  • कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला दिल्ली पुलिस परीक्षा-2020 (अंतिम परिणाम) – 31 अक्टूबर 2021
  • संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा, 2020 (टियर- I) – 30 नवंबर 2021
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध) परीक्षा, 2019 (पेपर- II) – 30 नवंबर 2021
  • संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2020 (टियर 1) – 11 दिसंबर 2021
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध) परीक्षा 2019 (अंतिम परिणाम) – 31 जनवरी 2022
  • दिल्ली पुलिस में एसआई, सीएपीएफ में और सीआईएसएफ में एएसआई परीक्षा, 2019 (अंतिम परिणाम) – 31 जनवरी 2022
  • संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2019 (अंतिम परिणाम) – 15 फरवरी 2022

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.