विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSB हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल CBT रिजल्ट जारी, 1725 अभ्यर्थी स्किल-टाइपिंग टेस्ट के लिए क्वालीफाई

Published: Tue, 03 Nov 2026 01:18 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 01:28 PM (IST)

एसएससी की ओर से हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिटेन टेस्ट में 1725 ...और पढ़ें

SSB Head Constable Ministerial Result PDF

SSB Head Constable Ministerial Result PDF

HighLights

  1. एसएसबी ने जारी किया हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल रिटेन टेस्ट का रिजल्ट।

  2. 16 एवं 18 नवंबर को स्किल टेस्ट/ टाइपिंग टेस्ट का होगा आयोजन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ओर से हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) एग्जाम का आयोजन 7 जुलाई 2026 को करवाया गया था जिसका अब रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से एसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है जिसमें सफल उम्मीदवारों का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, कैटेगरी और जेंडर दर्ज है। सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब टाइपिंग टेस्ट/ स्किल टेस्ट में शामिल होना होगा।

16 एवं 18 नवंबर को होगा स्किल-टाइपिंग टेस्ट

एसएसबी हेड कॉन्स्टेबल रिटेन टेस्ट में कुल 1725 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। इन अभ्यर्थियों के लिए स्किल टेस्ट एवं टाइपिंग टेस्ट के का आयोजन 16 एवं 18 नवंबर 2026 को करवाया जायेगा। सफल अभ्यर्थी जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट से स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर पाएंगे।

कैसे चेक करें रिजल्ट

  • एसएसबी हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर LATEST NEWS में List of Candidates declared qualified in written examination (CBT) and Shortlisted for Typing / Skill Test for the post of HC (Min) -2020 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पीडीएफ डाउनलोड हो जायेगा।
  • अब आप इसमें अपना नाम, रोल नंबर सहित अन्य डिटेल चेक कर सकते हैं।

SSB Head Constable Ministerial result 2026 Link

रिजल्ट से साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी

एसएससी की ओर से नतीजे जारी किये जाने के साथ ही कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। वर्ग के अनुसार कटऑफ निम्नलिखित है-

  • अनरिजर्व : 90
  • ईडब्ल्यूएस: 86
  • ओबीसी: 88
  • एससी: 84
  • एसटी: 180

लिखित परीक्षा के आधार पर पदों के सापेक्ष कुल 15 गुणा अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट- स्किल टेस्ट के लिए क्वालीफाई किया गया है। इस भर्ती के जरिये कुल 115 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Railway New Vacancy 2026: रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी, 5 नवंबर से शुरू हो जायेंगे आवेदन; पात्रता करें चेक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।