School Reopening 2020: इन राज्यों में आज से खुलेंगे स्कूल, इन नियमों का रखना होगा ध्यान
School Reopening 2020 स्कूलों में कक्षाओं को ‘अल्टरनेट डेज’ पर चलाया जाएगा और क्लास दोपहर तक ही चलेगी। हर क्लास में अधिकतम 16 स्टूडेंट्स हो सकते हैं। सभी सोशल डिस्टैंसिंग नॉर्म्स का पालन करना होगा और मास्क या फेस कवर लगाये रखना होगा।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। School Reopening 2020: कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए लगाये गये लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके सी दी गयी छूट के बाद विभिन्न राज्यों में स्कूलों को आज, 2 नवंबर 2020 से फिर से खोला जा रहा है। हालांकि, कई राज्यों में स्कूलों को केंद्र सरकार के 16 अक्टूबर के बाद से खोले जाने के निर्देशों के बाद ओपेन किया जा चुका है। जिन राज्यों में स्कूलों को आज से खोला जा रहा है, उनमें आंध्र प्रदेश, असम और उत्तराखण्ड शामिल हैं। इन राज्यों के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों में स्थित केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय भी आज से खुल रहे हैं। इन सभी राज्यों और केंद्रीय विद्यालयों में स्कूलों सीनियर क्लासेस, 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए ही खोला जा रहा है। स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोले जाने को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स के साथ-साथ राज्यों द्वारा भी एसओपी जारी किये गये हैं। इन सभी नियमों का पालन स्टूडेंट्स के साथ-साथ सभी टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ और स्कूलों द्वारा किया जाना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें - UP School Reopening 2020: आज से खुल रहे हैं स्कूल, रखना होगा इन नियमों का ध्यान, 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए कक्षाएं
आंध्र प्रदेश: राज्य में स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोले जाने को लेकर सभी जरूरी सावधानियों और निर्देशों को जारी किया गया है। स्कूलों में कक्षाओं को ‘अल्टरनेट डेज’ पर चलाया जाएगा और क्लास दोपहर तक ही चलेगी। हर क्लास में अधिकतम 16 स्टूडेंट्स हो सकते हैं। सभी सोशल डिस्टैंसिंग नॉर्म्स का पालन करना होगा और मास्क या फेस कवर लगाये रखना होगा। सभी को अपने हाथ समय-समय पर धोते रहना होगा।
हिमाचल प्रदेश: राज्य में भी 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। सभी स्टूडेंट्स को अपने पैरेट्स की लिखित सहमति साथ ले जानी होगी और स्कूलों में अटेंडेंस जरूरी नहीं होगी। स्कूलों केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
असम: लगभग सात माह तक बंद रहने के बाद असम में भी स्कूलों को आज से खोला जा रहा है। हालांकि, दूसरे राज्यों से अलग यहां 6वीं से लेकर सीनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए क्लासेस शुरू की जानी हैं। कक्षाएं सुबह ही शुरू होंगी और दो क्लासेस के समय में अंतराल रखना होगा। स्कूल में टॉयलेट साफ और सैनिटाइज करते रहना होगा। राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्टूडेंट्स को उनकी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयरन और फोलिक एसिड की टैबलेट्स दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उत्तराखण्ड: राज्य के भी स्कूल आज से खुलेंगे। पैरेंट्स की लिखित सहमित यहां भी जरूरी होगी। राज्य के 3791 सीनियर सेकेंड्री स्कूलों को खोला जाएगा। राज्य सरकार द्वारा स्कूलों को एसओपी जारी किये जा चुके हैं। सभी स्कूलों में बेसिक हाइजीन और स्वास्थ्य जरूरतो का इंतजाम सुनिश्चित करना होगा।
वहीं, जिन राज्यों में स्कूलों को पहले ही खोला जा चुका है, उनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब और कई अन्य राज्य शामिल हैं। दूसरी तरफ, तमिल नाडु, ओडिशा और राजस्थान राज्यों में स्कूलों को 16 नवंबर से या उसके बाद खोला जाएगा। जबकि दिल्ली में स्कूलों को फिर से खोल जाने को लेकर निश्चित तिथि की घोषणा राज्य सरकार द्वारा अभी तक नहीं की गयी है।