विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SBI PO Prelims Result 2025: जल्द ही जारी हो सकता है प्रीलिम्स का रिजल्ट, यहां sbi.co.in से कर सकेंगे चेक

Published: Wed, 27 Aug 2025 07:55 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 27 Aug 2025 08:02 PM (GMT+05:30)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से रिजल्ट देख सकेंगे। एसबीआई पीओ की परीक्षा 02 04 और 05 अगस्त 2025 को आयोजित कराई गई थी।

SBI PO Prelims Result 2025: यहां देखें पूरी डिटेल्स।
SBI PO Prelims Result 2025: यहां देखें पूरी डिटेल्स।

HighLights

  1. जल्दी ही जारी होगी पीएओ परीक्षा का रिजल्ट।
  2. इस दिन हुई थी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किसी समय भी जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार एसबीआई पीओ की प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए थे, अब वे जल्द ही अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, SBI PO Prelims का रिजल्ट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।

इस दिन हुई थी परीक्षा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की प्रारंभिक परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई गई थी। यह परीक्षा 02, 04 और 05 अगस्त, 2025 को आयोजित कराई गई थी। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से एसबीआई की ओर से कुल 541 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा सितंबर माह में आयोजित कराई जाएगी। 

SBI PO Prelims Result 2025: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

एसबीआई पीओ का रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर "SBI PO Prelims Result 2025" लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • रिजल्ट देखने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। 

यह भी पढ़ें: Bank Of Baroda LBO Admit Card: लोकल बैंक ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 6 सितंबर को होगी परीक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।