SBI PO Mains Result 2026 OUT: एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से तुरंत डाउनलोड करें PDF
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से SBI PO Mains Result 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये ऑफिशियल पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
-1792065868144_m.webp)
SBI PO Mains Result 2026: यहां से डाउनलोड करें रिजल्ट।
HighLights
पीओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी।
सफल उम्मीदवार फेज-3 की परीक्षा में होंगे शामिल।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से SBI PO Mains Result 2026 का एलान कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर SBI PO Mains Result देख व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है। इस परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को फेज-3 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें SBI PO Mains रिजल्ट
एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अब डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब SBI PO Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
चयनित उम्मीदवार फेज-3 परीक्षा में होंगे शामिल
जो उम्मीदवार एसबीआई पीओ की मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। उन्हें फेज-3 परीक्षा यानी साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन 31 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। इसके साथ ही 08 नवंबर, 2026 को इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। साइकोमेट्रिक टेस्ट और इंटरव्यू में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा जल्द ही की जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड से संबंधित नई अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
