विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Technician Answer Key 2026: आज जारी हो सकती है टेक्नीशियन परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Thu, 15 Oct 2026 02:51 PM (IST)

आरआरबी की ओर से RRB Technician Answer Key 2026 आज जारी की जा सकती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB Technician Answer Key 2026: जल्द जारी होगी आंसर-की।

 RRB Technician Answer Key 2026: जल्द जारी होगी आंसर-की।

HighLights

  1. जल्द जारी होगी प्रोविजमल आंसर-की।

  2. आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से टेक्नीशियन लिखित परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 06 अक्टूबर से लेकर 09 अक्टूबर, 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को अब RRB Technician Answer Key 2026 का बेसब्री से इंतजार है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 15 अक्टूबर को जारी की जा सकती है। उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

इन 6 तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे प्रोविजनल आंसर-की

टेक्नीशियन परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की किसी समय भी जारी की जा सकती है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद RRB Technician Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका

टेक्नीशियन परीक्षा की आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया जाएगा। उम्मीदवार जिस उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे। वे उस उत्तर के लिए वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान भी करना अनिवार्य है।

परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर-की डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

 

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, 27 अक्टूबर से पहले कर लें अप्लाई बाद नहीं मिलेगा दोबारा मौका