SBI Clerk Admit Card 2026: जूनियर एसोसिएट क्लर्क पीईटी कॉल लेटर जारी, यहां से करें डाउनलोड
एसबीआई की ओर से जूनियर एसोसिएट क्लर्क पीईटी कॉल लेटर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI Junior Associates Clerk PET Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
पीईटी कॉल लेटर जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से जूनियर एसोसिएट क्लर्क PET कॉल लेटर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था। वे उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर SBI Clerk PET कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और वेरिफिकेशन कोड को दर्ज करना होगा।
इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
एसबीआई जूनियर एसोसिएट क्लर्क पीईटी पीईटी कॉल लेटर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद SBI Junior Associates Clerk PET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 9124 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 3253 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 760 पद, ओबीसी के लिए कुल 1716 पद, एससी के लिए कुल 1114 पद और एसटी के लिए कुल 837 पद आरक्षित किए गए हैं।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और लोकल लैंग्वेज परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा एक घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
